योगध्यान बद्री | Yogdhyan Badri

Spread the love
Yog Dhyan Badri

उउत्तराखण्ड के चमोली जनपद में जोशीमठ से 20 किलोमीटर की दूरी पर पाण्डुकेश्वर की पुरानी बस्ती में योगध्यान बद्री (Yogdhyan Badri) का मंदिर है और सामने ऊँचे शिखर पर पाण्डव – शिला दृश्यमान है। कहते हैं, यहाँ पर राजा पाण्डु ने अपनी दोनों पत्नियों, कुंती एवं माद्री के साथ कुछ समय प्रवास किया था। यहीं पर पाण्डवों का जन्म हुआ। राजा पाण्डु ने अपने को शाप मुक्त करने के लिए यहीं तपस्या की थी। इसलिए इस स्थान का नाम ‘पाण्डुकेश्वर’ पड़ा। यहीं पर भगवान बद्रीनारायण अपनी योग – साधना में लीन हैं। यहाँ के मंदिरों के ताम्रपत्र भारतीय इतिहास की अमूल्य निधि माने जाते हैं। प्रतिवर्ष शीतकाल में बद्रीनाथ मंदिर के पट बंद होने पर बद्रीनाथ जी की चतुर्मुखी उत्सव – मूर्ति यहाँ पर ससमारोह लाई जाती है। ग्रीष्मकाल में बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलने पर यह मूर्ति पुनः बद्रीनाथ मंदिर में प्रतिस्थापित की जाती है। योगध्यान बद्री पंच बद्री (Panch Badri) में से एक है।

Bhavisya Badri
लोकेशन - चमोली गढ़वाल
समुद्रतल से ऊँचाई - 1380 मीटर (4527 फीट)
यात्रा का सही समय - अप्रैल, मई, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर

मुख्य शहरों से योगध्यान बद्री की दूरी | Distance of Yogdhyan Badri from main cities

Yog Dhyan Badri is a temple dedicated to Lord Vishnu situated in Chamoli district.
दिल्ली से - 507 किमी
देहरादून से - 306 किमी
हरिद्वार से - 293 किमी
हल्द्वानी से - 312 किमी
ऋषिकेश से - 296 किमी
कोटद्वार से - 294 किमी

हवाई जहाज से | By Air

अगर आप हवाई यात्रा करके योगध्यान बद्री (Yogdhyan Badri) पहुँचना चाहते हैं तो निकटतम हवाई अड्डा जौलीग्रांट (देहरादून) है। जौलीग्रांट हवाई अड्डा से आप बस से ऋषिकेश पहुँच सकते हैं जहाँ से आपको बस से जोशीमठ पहुँचना है। जोशीमठ से आपको Yogdhyan Badri जाने के लिए सीधे बस व टैक्सी की सुविधा मिल जाएगी। जोशीमठ से योगध्यान बद्री की दूरी 23 किमी है व ऋषिकेश से योगध्यान बद्री की दूरी 296 किलोमीटर है।

ट्रेन से | By train

यदि आप Yogdhyan Badr की यात्रा रेलगाड़ी के माध्यम से करना चाहते हैं तो आप दिल्ली से हरिद्वार या दिल्ली से कोटद्वार रेल के द्वारा पहुँच सकते हैं। जहाँ से आपको बस व टैक्सी से जोशीमठ पहुँचना है। जोशीमठ से आप बस व टैक्सी की सुविधा लेकर योगध्यान बद्री पहुँच सकते हैं। जोशीमठ से योगध्यान बद्री की दूरी 22 किमी, कोटद्वार से योगध्यान बद्री की दूरी 294 किलोमीटर व हरिद्वार से 293 किलोमीटर है। अगर आप कुमाऊँ से आ रहे हैं तो हल्द्वानी से बस से सीधे Yogdhyan Badr पहुँच सकते हैं। हल्द्वानी से योगध्यान बद्री की दूरी 312 किलोमीटर है।

सड़क मार्ग से | By Road

बस से सफर करने वाले यात्री ऋषिकेश से देवप्रयाग, श्रीनगर, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग होते हुए जोशीमठ पहुँच सकते हैं। जोशीमठ से योगध्यान बद्री की दूरी 22 किमी है। जहाँ से बस व टैक्सी से योगध्यान बद्री आसानी से पहुँच सकते हैं। वहीं दूसरी ओर अगर यात्री कोटद्वार के रास्ते आना चाहते हैं तो कोटद्वार, सतपुली, पैठानी, कर्णप्रयाग होते हुए योगध्यान बद्री पहुँच सकते हैं। Yogdhyan Badr के लिए रामनगर और हल्द्वानी से भी मार्ग हैं।

Follow Us

Leave a Comment