Home

Spread the love
Uttarakhand Gyan Ganga, Nanda Devi
जोशीमठ, ओली से फिल्माया गया नन्दा देवी शिखर का खूबसूरत नजारा

Uttarakhand Gyan Ganga की तरफ से देवभूमि उत्तराखण्ड की पुण्य धरती से आप सभी को प्रणाम। सभी प्यारे उत्तराखण्ड एवं भारतवासी जिन्हें हिमालय के पौराणिक एंव सांस्कृतिक महत्व से अनन्य प्यार है तथा जिनके मन में हिमालय को जानने की ललक है व जिन्होंने उत्तराखण्ड के उत्तर पश्चिमी कोने में बहती टौंस नदी से पूर्वी छोर में बहती काली नदी तक हिमालय की धड़कन को सुनने की ठानी है उन सभी को हमारा यह ब्लॉग Uttarakhand Gyan Ganga समर्पित है। इस ब्लॉग के माध्यम से हमारा प्रयास है कि हम उत्तराखण्ड राज्य की संपूर्ण जानकारी आप तक पहुँचा सके। हमारा यह ब्लॉग देवभूमि उत्तराखण्ड के समग्र अध्ययन को समर्पित है।

उत्तराखण्ड़ को जानने की इच्छा मन में रखने वालों एंव उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने वाले समस्त विधार्थियों के लिए राज्य की प्रत्येक विषय की तथ्यात्मक एंव विवरणात्मक सटीक जानकारी Uttarakhand Gyan Ganga के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। हमारे द्वारा समय-समय पर सभी विषयों की जानकारियों का नवीनीकरण किया जा रहा है। साथ ही हमारा यह ब्लॉग आपको हिमालयी राज्य उत्तराखण्ड के सभी पर्यटन स्थलों के विषय में संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करा रहा है। पाठकों की सुविधा हेतु प्रत्येक विषय की विशेष कैटिगरी बनाई गई है। उत्तराखण्ड राज्य के समसामयिक विषयों की ताजा जानकारी भी आपको यहाँ उपलब्ध हो रही है।

हमारा प्रयास आपको उत्तराखण्ड के हर विषय से अवगत कराना है। ऑनलाइन शिक्षा के इस युग में हमारी यह पहल Uttarakhand Gyan Ganga सार्थक साबित होगी इसी उम्मीद से आप सभी की सेवा में “उत्तराखण्ड ज्ञान गंगा” की पूरी टीम सदैव तत्पर एंव समर्पित है।

“उत्तराखण्ड ज्ञान गंगा” Facebook, TwitterInstagram सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है। आप नीचे दिए सोशल मीडिया साइट्स के लिंक पर जाकर हमसे जुड़ सकते हैं।

We welcome to you Devbhumi Uttarakhand the Land of Gods.