विश्व पर्यावरण दिवस 2022 | World Environment Day 2022

Spread the love

आज पूरी दुनिया विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day 2022) मना रही है। समस्त मानव जाति के लिए यह सोचनीय विषय है कि विकास के चरम सीमा पर पहुँचकर भी हम अपने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी तय नहीं कर पाए हैं। मानव समाज में जितनी उपेक्षा पर्यावरण की हुई है उतनी शायद ही कोई और पक्ष रहा हो। हमने विकास की अंधी दौड़ में पैसे तो खूब कमाए लेकिन सबसे जरूरी अपने बहुमूल्य पर्यावरण को पूरी तरह गंवाने के कगार पर हैं। आज हालात यह है कि तरह-तरह की वैश्विक पारिस्थितिकीय संकट जैसे जलवायु परिवर्तन (Climate change), ओज़ोन रिक्तीकरण (Ozone depletion) आदि, सभी देशों के सामने खड़ा हो चुका हैं। अत्यधिक वनों की कटाई (Deforestation) ने समस्त मानव समाज के सामने चुनौतीपूर्ण स्थिती पैदा कर दी है। ऐसी ही पर्यावरण संबंधित चुनौतियों से निपटने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने वैश्विक स्तर पर पर्यावरण को लेकर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी। 5 जून 1973 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (United Nations Environment Programme – UNEP) के नेतृत्व में सन् 1973 से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला पर्यावरण दिवस, पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय दिवस है। पिछले कुछ दशकों में पर्यावरण संरक्षण के लिए यह सबसे बड़ा वैश्विक मंच बनकर उभरा है।

विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम | Theme of World Environment Day 2022

इस वर्ष 2022 में विश्व पर्यावरण दिवस की थीम है – “Only One Earth”

In the universe are billions of galaxies,
In our galaxy are billions of planets,
But there is Only One Earth.

इसी विचार के साथ आज हमारे आने वाले बेहतर कल के लिए पूरी दुनियाभर में, विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा।

विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की मेजबानी कौन-सा देश कर रहा है | Which country is hosting the World Environment Day 2022?

इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की मेजबानी स्वीडन द्वारा की जा रही है। “केवल एक पृथ्वी” अभियान का नारे के साथ, “प्रकृति के साथ सद्भाव में रहना” पर ध्यान केंद्रित करने के साथ यह दिवस विश्वें मनाया जा रहा है।

भारत ने विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी कब की थी | When did India host the World Environment Day?

भारत ने वर्ष 2018 में विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी की थी। जिस वक्त भारत ने विश्व में पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जन चेतना का संचार किया उस समय विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को हराना” थी।

तब संयुक्त राष्ट्र ने दिल्ली सहित अन्य महानगरों में वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए भारत के प्रयासों को अत्यधिक उत्साहजनक बताते हुए इसे विश्व के लिए अनुकरणीय बताया था। भारत ने विकास कार्यों और पर्यावरण संरक्षण के बीच बेहतर संतुलन कायम किया है करते हुए विश्व के लिये उदाहरण साबित हुआ था।

Key points of World Environment Day

  • बांग्लादेश ने 9 बार विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी की है।
  • विश्व पर्यावरण दिवस 2019 की मेजबानी चीन ने की थी।
  • विश्व पर्यावरण दिवस 2019 का विषय “वायु प्रदूषण को हराना” था।
  • कोलंबिया ने विश्व पर्यावरण दिवस 2020 कार्यक्रम की मेजबानी की थी।
  • विश्व पर्यावरण दिवस 2020 का विषय “प्रकृति के लिए समय” था।
  • विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की मेजबानी पाकिस्तान ने की जिसकी थीम “पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली” थी।

Follow Us

Leave a Comment