भविष्य बद्री | Bhavishya Badri Temple

Spread the love
Bhavisya Badri

Bhavishya Badri Temple

भविष्य बद्री (Bhavishya Badri Temple) जोशीमठ – नीति घाटी मोटर मार्ग पर जोशीमठ से 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पंच बद्री में पंचम बद्री है। यहाँ पहुँचने के लिए मोटर मार्ग से तीन किलोमीटर का चढ़ाई युक्त पैदल मार्ग तय करना पड़ता है। यहाँ विष्णु भगवान के मंदिर में भविष्य बद्री की आधी आकृति युक्त मूर्ति की पूजा होती है। कहते हैं कि घोर कलयुग आने पर बद्रीनाथ के मार्ग पर जब नर – नारायण पर्वत आपस में मिल जायेंगे, तब बद्रीनाथ जी की यात्रा अगम्य हो जाएगी और भविष्य बदरी में बद्रीनाथ जी की आधा आकृति की यह मूर्ति पूर्ण होकर भगवान भविष्य बदरी रूप में प्रकट हो जायेगी, तब बद्रीनाथ जी की पूजा भविष्य बदरी में होने लगेगी। पुराणों में इसका उल्लेख है। भविष्य बद्री पंच बद्री (Panch Badri) में से एक है।

Bhavisya badri temple
Bhavisya badri temple
लोकेशन - चमोली गढ़वाल
समुद्रतल से ऊँचाई - 2744 मीटर (9002 फीट)
यात्रा का सही समय - अप्रैल, मई, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर

मुख्य शहरों से भविष्य बद्री की दूरी | Distance of Bhavishya Badri from main cities

दिल्ली से - 510 किमी
देहरादून से - 309 किमी
हरिद्वार से - 296 किमी
हल्द्वानी से - 316 किमी
ऋषिकेश से - 272 किमी
कोटद्वार से - 297 किमी

हवाई जहाज से | By Air

अगर आप हवाई यात्रा करके भविष्य बद्री पहुँचना चाहते हैं तो निकटतम हवाई अड्डा जौलीग्रांट (देहरादून) है। जौलीग्रांट हवाई अड्डा से आप बस से ऋषिकेश पहुँच सकते हैं जहाँ से आपको बस से जोशीमठ पहुँचना है। जोशीमठ से आपको भविष्य बद्री जाने के लिए सीधे बस व टैक्सी की सुविधा मिल जाएगी। जोशीमठ से भविष्य बद्री की दूरी 19.4 किमी है व ऋषिकेश से योगध्यान बद्री की दूरी 272 किलोमीटर है।

ट्रेन से | By train

यदि आप भविष्य बद्री की यात्रा रेलगाड़ी के माध्यम से करना चाहते हैं तो आप दिल्ली से हरिद्वार या दिल्ली से कोटद्वार रेल के द्वारा पहुँच सकते हैं। जहाँ से आपको बस व टैक्सी से जोशीमठ पहुँचना है। जोशीमठ से आप बस व टैक्सी की सुविधा लेकर भविष्य बद्री पहुँच सकते हैं। जोशीमठ से भविष्य बद्री की दूरी 19.4 किमी, कोटद्वार से भविष्य बद्री की दूरी 297 किलोमीटर व हरिद्वार से 296 किलोमीटर है। अगर आप कुमाऊँ से आ रहे हैं तो हल्द्वानी से बस से सीधे भविष्य बद्री पहुँच सकते हैं। हल्द्वानी से भविष्य बद्री की दूरी 316 किलोमीटर है।

सड़क मार्ग से | By Road

बस से सफर करने वाले यात्री ऋषिकेश से देवप्रयाग, श्रीनगर, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग होते हुए जोशीमठ पहुँच सकते हैं। जोशीमठ से भविष्य बद्री की दूरी 19.4 किमी है। जहाँ से बस व टैक्सी से भविष्य बद्री आसानी से पहुँच सकते हैं। वहीं दूसरी ओर अगर यात्री कोटद्वार के रास्ते आना चाहते हैं तो कोटद्वार, सतपुली, पैठानी, कर्णप्रयाग होते हुए भविष्य बद्री पहुँच सकते हैं। भविष्य बद्री के लिए रामनगर और हल्द्वानी से भी मार्ग हैं।

Follow Us

Leave a Comment