वृद्ध बद्री | Vridh Badri Temple

Spread the love
Vridh Badri

वृद्ध बद्री (Vridh Badri Temple) बद्रीनाथ मार्ग पर जोशीमठ से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर है। समुद्रतल से लगभग 1380 मीटर (4527 फीट) की ऊँचाई पर स्थित वृद्ध बद्री पंच बद्री (Panch Badri) में से एक है। यहाँ पर विष्णु भगवान ने मार्ग अवरुद्ध होने पर वृद्ध संन्यासियों को दर्शन दिए, अत: यह स्थान वृद्ध बद्री नाम से प्रख्यात है। इतिहासकारों की मानें तो वृद्ध बद्री गुप्त राजवंश के शासन काल के समय का है।
‘श्री बद्रीनाथकेदारनाथ मंदिर समिति’ द्वारा इस मंदिर में नित्य पूजा – अर्चना की व्यवस्था है।

लोकेशन - चमोली गढ़वाल
समुद्रतल से ऊँचाई - 1380 मीटर (4527 फीट)
यात्रा का सही समय - अप्रैल, मई, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर

मुख्य शहरों से वृद्ध बद्री की दूरी | Distance of Vridh Badri from main cities

दिल्ली से - 490 किमी
देहरादून से - 289 किमी
हरिद्वार से - 278 किमी
हल्द्वानी से - 296 किमी
ऋषिकेश से - 252 किमी
कोटद्वार से - 286 किमी

हवाई जहाज से | By Air

अगर आप हवाई यात्रा करके वृद्ध बद्री Vridh Badri Temple पहुँचना चाहते हैं तो निकटतम हवाई अड्डा जौलीग्रांट (देहरादून) है। जौलीग्रांट हवाई अड्डा से आप बस से ऋषिकेश पहुँच सकते हैं जहाँ से आपको बस से जोशीमठ पहुँचना है। जोशीमठ से आपको वृद्ध बद्री जाने के लिए सीधे बस व टैक्सी की सुविधा मिल जाएगी। जोशीमठ से वृद्ध बद्री की दूरी 7 किमी है व ऋषिकेश से वृद्ध बद्री की दूरी 252 किलोमीटर है।

ट्रेन से | By train

यदि आप वृद्ध बद्री की यात्रा रेलगाड़ी के माध्यम से करना चाहते हैं तो आप दिल्ली से हरिद्वार या दिल्ली से कोटद्वार रेल के द्वारा पहुँच सकते हैं। जहाँ से आपको बस व टैक्सी से जोशीमठ पहुँचना है। जोशीमठ से आप बस व टैक्सी की सुविधा लेकर वृद्ध बद्री पहुँच सकते हैं। जोशीमठ से वृद्ध बद्री की दूरी 7 किमी, कोटद्वार से वृद्ध बद्री की दूरी 286 किलोमीटर व हरिद्वार से 278 किलोमीटर है। अगर आप कुमाऊँ से आ रहे हैं तो हल्द्वानी से बस से सीधे वृद्ध बद्री पहुँच सकते हैं। हल्द्वानी से वृद्ध बद्री की दूरी 296 किलोमीटर है।

बस से | By Bus

बस से सफर करने वाले यात्री ऋषिकेश से देवप्रयाग, श्रीनगर, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग होते हुए जोशीमठ पहुँच सकते हैं। जोशीमठ से वृद्ध बद्री की दूरी 7 किमी है। जहाँ से बस व टैक्सी से वृद्ध बद्री आसानी से पहुँच सकते हैं। वहीं दूसरी ओर अगर यात्री कोटद्वार के रास्ते आना चाहते हैं तो कोटद्वार, सतपुली, पौड़ी, श्रीनगर, रूद्रप्रयाग होते हुए वृद्ध बद्री पहुँच सकते हैं। वृद्ध बद्री के लिए रामनगर और हल्द्वानी से भी मार्ग हैं। हल्द्वानी से वृद्ध बद्री की दूरी 296 किलोमीटर है।

Follow Us

Leave a Comment