आदिबद्री | Aadibadri Temple

Spread the love
Aadibadri Temple

जनपद चमोली में कर्णप्रयाग से 21 किलोमीटर की दूरी पर रानीखेत – चौखुटिया मोटर मार्ग पर यह तीर्थ स्थित है। समुद्रतल से 920 मीटर (3018.37 फीट) की ऊँचाई पर स्थित इस पवित्र तीर्थ आदिबद्री का स्थानीय नाम ‘नौठा’ है। आदिबद्री (Aadibadri Temple) गढ़वाल क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक स्थल है एंव पंच बद्री (Panch Badri) में से एक है। यह पर छठी तथा बारहवीं शताब्दी के 14 मंदिरों का पुंज है। हाथ जोड़े गरुड़, गौरी, लक्ष्मी, नारायण, गणेश, महषिमर्दिनी आदि देवी – देवताओं की सुंदर मूर्तियाँ तथा प्राचीन मंदिरों के द्वार – पाटों पर गंगा – यमुना, नृत्य करते गंधर्व, कीर्तिमुखा व्यास आदि के सुंदर चित्र हैं। आदिबद्री के प्रमुख देवता विष्णु जी की श्यामवर्ण शिला की वरद मुद्रा में दायें हाथ वाली पद्मरहित मूर्ति के सौंदर्य की ओर दर्शकों का ध्यान विशेष रूप से आकर्षित होता है। आदिबद्री मंदिर पुंज में धर्म और कला का सुंदर समावेश है, जिसमें सत्यम्, शिवम्, सुंदरम् पर आधारित भारतीय जीवन – दर्शन की झलक मिलती है। आदिबद्री में ही भक्तों को सर्वप्रथम भगवान विष्णु के दर्शन मिल जाते थे।

Aadibadri Temple
लोकेशन - चमोली गढ़वाल
समुद्रतल से ऊँचाई - 920 मीटर (3018.37 फीट)
यात्रा का सही समय - जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर व दिसंबर

मुख्य शहरों से आदिबद्री की दूरी | Distance of Aadibadri from main cities

दिल्ली से - 430 किमी
देहरादून से - 227 किमी
हरिद्वार से - 210 किमी
हल्द्वानी से - 195 किमी
ऋषिकेश से - 189 किमी
कोटद्वार से - 188 किमी

आदिबद्री कैसे पहुँचे | How to reach Aadibadri

हवाई जहाज से | By Air

अगर आप हवाई यात्रा करके आदिबद्री पहुँचना चाहते हैं तो निकटतम हवाई अड्डा जौलीग्रांट (देहरादून) है। जौलीग्रांट हवाई अड्डा से आप बस से ऋषिकेश पहुँच सकते हैं जहाँ से आपको बस से कर्णप्रयाग पहुँचना है। कर्णप्रयाग से आपको आदिबद्री जाने के लिए सीधे बस व टैक्सी की सुविधा मिल जाएगी। कर्णप्रयाग से आदिबद्री की दूरी 21 किमी है व ऋषिकेश से आदिबद्री की दूरी 189 किलोमीटर है।

ट्रेन से | By train

यदि आप आदिबद्री की यात्रा रेलगाड़ी के माध्यम से करना चाहते हैं तो आप दिल्ली से हरिद्वार या दिल्ली से कोटद्वार रेल के द्वारा पहुँच सकते हैं। जहाँ से आपको बस व टैक्सी से कर्णप्रयाग पहुँचना है। कर्णप्रयाग से आप बस व टैक्सी की सुविधा लेकर आदिबद्री पहुँच सकते हैं। कर्णप्रयाग से आदिबद्री की दूरी 21 किमी है। कोटद्वार से आदिबद्री की दूरी 188 किलोमीटर व हरिद्वार से 210 किलोमीटर है। अगर आप कुमाऊँ से आ रहे हैं तो हल्द्वानी से बस से सीधे आदिबद्री पहुँच सकते हैं। हल्द्वानी से आदिबद्री की दूरी 195 किलोमीटर है।

सड़क मार्ग से | By Road

बस से सफर करने वाले यात्री ऋषिकेश से देवप्रयाग, श्रीनगर, रूद्रप्रयाग होते हुए कर्णप्रयाग पहुँच सकते हैं। कर्णप्रयाग से आदिबद्री की दूरी 21 किमी है। जहाँ से बस व टैक्सी से आदिबद्री आसानी से पहुँच सकते हैं। वहीं दूसरी ओर अगर यात्री कोटद्वार के रास्ते आना चाहते हैं तो कोटद्वार, सतपुली व पैठानी होते हुए आदिबद्री पहुँच सकते हैं। आदिबद्री के लिए रामनगर और हल्द्वानी से भी मार्ग हैं। हल्द्वानी से आदिबद्री की दूरी 195 किलोमीटर है।

Follow Us

Leave a Comment