आसन वेटलैंण्ड संरक्षण आरिक्षिति | Aasan Wetland Conservation Reserve

Spread the love

आसन वेटलैंण्ड संरक्षण आरिक्षिति
Aasan Wetland Conservation Reserve

स्थापना - 2005
क्षेत्रफल - 4.44 वर्ग किमी
अवस्थिति - देहरादून
  • 440.40 वर्ग हे क्षेत्र में स्थापित यह संरक्षित क्षेत्र सन् 2005 में स्थापित किया गया। आसन संरक्षण आरिक्षिति जनपद देहरादून में स्थित है। नवंबर-दिसंबर माह में प्रवासी पक्षियों के आगमन से यह पूरा क्षेत्र मनमोहक लगता है। विभिन्न प्रकार पक्षी यहाँ पूरी सर्दियां गुजारते हैं।
  • आसन संरक्षण रिजर्व में दुर्लभ प्रजातियां पायी जाती हैं। यहां मछलियाँ अंडे देती हैं और यहाँ काफी संख्या में जैव विविधता है।
  • आर्द्रभूमि भोजन, पानी, फाइबर, भूजल रिचार्ज, जल शोधन, कटाव नियंत्रण और जलवायु विनियमन जैसे महत्वपूर्ण संसाधन और पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है। वे वास्तव में, पानी का एक बड़ा स्रोत है और हमारे मीठे पानी की मुख्य आपूर्ति आर्द्रभूमि से होती है जो वर्षा जल को सोखने और भूजल को रिचार्ज करने में मदद करती है।
  • ‘रामसर’ भी आसन संरक्षण रिजर्व को अंतर्राष्ट्रीय महत्व का स्थल घोषित कर चुका है। देहरादून स्थित आसन संरक्षण रिजर्व उत्तराखंड में रामसर से मान्यता प्राप्त करने वाला पहली आर्द्रभूमि है। इसके साथ ही, भारत में रामसर स्थलों की संख्या 38 हो गई है, जो दक्षिण एशिया में सबसे अधिक है।
  • रामसर संधि का उद्देश्य जैविक विविधता का संरक्षण और मानव जीवन को बनाए रखने के लिए आर्द्रभूमि का एक वैश्विक तंत्र विकसित करना है।

Follow Us

Leave a Comment