नन्दादेवी राष्ट्रीय उद्यान | Nanda Devi National Park

Spread the love

नन्दादेवी राष्ट्रीय उद्यान
Nanda Devi National Park

स्थापना - 1982
क्षेत्रफल - 624.00 वर्ग किमी
अवस्थिति - चमोली

राज्य के चमोली जनपद में नंदादेवी शिखर के पाद प्रदेश में स्थित नन्दादेवी राष्ट्रीय उद्यान (Nanda Devi National Park) 624 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1982 में की गयी। यह उद्यान 5,431 की ऊँचाई पर स्थित है। इस क्षेत्र के मूल प्राकृतिक स्वरूप में पहुँचने का सर्वप्रथम श्रेय, ब्रिटिश पर्वतारोही एरिक शिपटन तथा बिल टिलमैन को जाता है, जिन्होंने 1936 में नंदादेवी शिखर का सफल आरोहण किया था। यह उद्यान, जैव विविधता की विशिष्टता के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ दुर्लभ जड़ी – बूटियाँ, वन्य हिमालयी जंतु, जैसे- भराल, हिमालयन थार, सेराव, कस्तूरी मृग, मोनाल, स्नोकाक, काला भालू , स्नो लेपर्ड आदि पाए जाते हैं। यहाँ फर, स्प्रूस, भोजपत्र, बुरांस आदि के वृक्षों की बहुलता है। पार्क का मुख्यालय जोशीमठ में है।

Follow Us

Leave a Comment