अस्कोट वन्यजीव विहार | Askot wildlife sanctuary

Spread the love

अस्कोट वन्यजीव विहार
Askot wildlife sanctuary

स्थापना - 1986
क्षेत्रफल - 599.93 वर्ग किमी
अवस्थिति - पिथौरागढ़

जनपद पिथौरागढ़ में स्थित अस्कोट वन्यजीव विहार (Askot wildlife sanctuary) को सन् 1986 में स्थापित किया गया था। मुख्य रूप से कस्तूरी मृग के संरक्षण के उद्देश्य से स्थापित यह अस्कोट कस्तूरी मृग विहार 600 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला है। यहाँ पाये जाने वाले प्रमुख वन्य जीवों में हिम बाघ, रीछ, बर्फ का रीछ या भालू, भरल, थार, कस्तूरी मृग आदि और पक्षियों में कोकलास, फीजेन्ट, मोनाल, पहाड़ी तीतर, हिमालयन स्नोकोक, ट्रेगोपान आदि हैं। यहाँ सर्वाधिक कस्तूरी मृग मिलते हैं जिनकी संख्या 67 है।

Follow Us

Leave a Comment